Punjab Kesari MP ads

MP BJP संगठन ने शिवराज को अचानक दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्ति की लिस्ट जारी

Monday, Sep 21, 2026-07:32 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन में सोशल मीडिया विभाग को लेकर अहम नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शिवराज डाबी को मध्य प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

शिवराज सिंह डाबी का भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वे पहले भी पार्टी के डिजिटल संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्ष 2017 के दौरान उन्हें प्रदेश भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारी मिली थी। इस दौरान प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक डिजिटल टीमों को मजबूत करने पर काम किया गया।

PunjabKesari

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया अभियान में भी डाबी सक्रिय भूमिका में रहे। पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सोशल मीडिया के जरिए चुनावी गतिविधियों को प्रभावी बनाने की दिशा में उनकी भूमिका रही।

इसके बाद भी वे भाजपा के आईटी संगठन से जुड़े रहे। पार्टी के डिजिटल अभियानों और सोशल मीडिया गतिविधियों में उनकी सक्रियता बनी रही। हालांकि, समय-समय पर संगठन में आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारियों में बदलाव किए जाते रहे।

अब 21 सितंबर 2026 को जारी नए नियुक्ति आदेश के साथ शिवराज डाबी को एक बार फिर मध्य प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ वे प्रदेश स्तर पर पार्टी के सोशल मीडिया संगठन और उससे जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News