MP Police में बड़ा फेरबदल, अचानक 11 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
Wednesday, Sep 09, 2026-05:21 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कुल 11 उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इस प्रशासनिक फेरबदल में अधिकारियों को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, गुना, छतरपुर और अन्य महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, यातायात, अजाक रेंज और सशस्त्र पुलिस वाहिनियों में भी पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग के इस आदेश को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।

