MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Saturday, Sep 12, 2026-12:50 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है। करीब 4 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इन अधिकारियों को अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया है।
इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
2012 बैच केआईएएस अधिकारी दिनेश कुमार मोर्य को अपर आयुक्त जबलपुर संभाग बनाया गया है।
2013 बैच केआईएएस अधिकारी कैलाश वानखेड़े को अपर आयुक्त रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
2013 बैच केआईएएस अधिकारी अमर बहादुर सिंह को भी अपर आयुक्त रीवा संभाग पदस्थ किया गया है।
2014 बैच के आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला को अपर आयुक्त सागर संभाग बनाया गया है।
इन अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।


