MP मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल से बंद कमरे में की चर्चा; राजनीतिक हलचल बढ़ी
Saturday, Sep 12, 2026-11:36 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है। दोनों दिग्गजों ने बंद कमरे में चर्चा की है। इस मुलाकात पर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही है। जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ी है। हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो और जानकारी साझा नहीं की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मुलाकात हुई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम मोहन, हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे थे। दोनों दिग्गज नेताओं ने करीब आधा घंटा बंद कमरे में चर्चा की। इसे चाय पर चर्चा कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं ने सत्ता- संगठन से जुड़े कई अहम विषयों, मत्रिमंडल विस्तार और नए प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। दरअसल, राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।
दरअसल, यहां राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाना है। वहीं, भाजपा में कुछ अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इसके लिए प्रदेश नेताओं का दिल्ली से लेकर भोपाल तक मुलाकातों का दौर जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई है। इसके बाद में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां सेवा संकल्प अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश प्रभारी @bjpdrmahendra जी के साथ आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों के साथ बैठक की तथा अभियान की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/a0A1sIVQ6h
— Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal1964) September 11, 2026

