Punjab Kesari MP ads

CM मोहन की दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाक़ात, MP की सियासी फिजा में बढ़ी हलचल

Tuesday, Sep 01, 2026-08:42 PM (IST)

भोपाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में मंगलवार को सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और नितिन नवीन के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने नबीन को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से भी नबीन को अवगत कराया। लिहाजा मध्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए ये मुलाकात अहम समझी जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News