Punjab Kesari MP ads

इस पूर्व IPS अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी, CM मोहन यादव के बने सलाहकार, आदेश जारी

Wednesday, Sep 02, 2026-02:15 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ए साईं सीएम मोहन यादव के सलाहकार बने हैं। बेदाग छवि के मालिक आईपीएस अधिकारी सीएम मोहन यादव के बेहद भरोसेमंद अधिकारी रहे हैं। उन्हें प्रशासन और खुफिया विभाग की बेहतर जानकारी है। यही वजह रही कि सीएम मोहन यादव ने उन पर भरोसा जताया है और रिटायरमेंट के अगले दिन ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी ए साईं मनोहर 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं। वह रिटायरमेंट से पहले एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ थे। रिटायरमेंट के अगले ही दिन यानी 1 सितंबर को सीएम मोहन यादव ने उनकी नियुक्ति अपने सलाहकार के रुप में की। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में उनकी नियुक्ति पर मुहर लग गई है। IPS ए साईं सीएम मोहन यादव के सलाहकार होंगे। वह दिल्ली स्थित सीएम ऑफिस में तैनात रहेंगे। मध्य प्रदेश के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। वे जल्द ही दिल्ली जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।

कौन हैं ए साईं मनोहर

ए साईं मनोहर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश में कई अहम पदों पर रहे हैं। वे एसएसपी भी रहे हैं। इसके बाद भोपाल रेंज के आई भी रहे हैं। इसके साथ ही CBI के ज्वाइंटर डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 23 मई 2025 को वह एमपी में इंटेलिजेंस के चीफ बने थे। इससे पहले वह एडीजी साइबर थे। रिटायरमेंट के अगले ही दिन सीएम मोहन यादव के सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News