हेमंत खंडेलवाल का अचानक दिल्ली दौरा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुलाकात से MP में बढ़ी हलचल
Tuesday, Sep 08, 2026-09:29 PM (IST)
भोपाल/नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को मध्य प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हेमंत खंडेलवाल ने खुद इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद अचानक हुई इस मुलाकात ने मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री @blsanthosh जी से आज नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी ने सौजन्य भेंट की। pic.twitter.com/lXjP2iefyq
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 8, 2026
भाजपा के संगठन में आने वाले दिनों में संभावित नियुक्तियों और फेरबदल को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुलाकात को इन चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा हुई होगी।
बता दें कि संगठन के निचले स्तर पर भी कुछ जिलों और मंडलों में मोर्चों समेत अन्य टीमों का गठन अभी नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद भी करीब आठ महीने से रिक्त है। वहीं आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए लगातार रणनीति पर काम किया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि संगठन के निचले स्तर पर भी कुछ जिलों और मंडलों में मोर्चों समेत अन्य टीमों का गठन अभी नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद भी करीब आठ महीने से रिक्त है।
फिलहाल हेमंत खंडेलवाल द्वारा मुलाकात की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर जरूर शुरू हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन की ओर से कोई नई नियुक्ति या फेरबदल सामने आता है या नहीं।

