Punjab Kesari MP ads

अचानक दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात... क्या मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?

Thursday, Sep 03, 2026-02:41 PM (IST)

भोपाल/दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच संगठन और समसामयिक राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

दरअसल, पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता लगातार नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच उन्हें अचानक दिल्ली से बुलावा मिला। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द किए और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अब दिल्ली पहुंचने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। मुलाकात को लेकर पार्टी के भीतर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नरोत्तम मिश्रा को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है? हालांकि, फिलहाल उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नरोत्तम मिश्रा की संगठनात्मक सक्रियता और दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात को देखते हुए आने वाले दिनों में भाजपा के भीतर किसी बड़े फैसले की संभावना से इनकार नहीं  किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News