Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार बाइक पीछे से कार में घुसी, शीशा तोड़कर आधा लटका दिखा युवक; मच गई चीख-पुकार

Thursday, Oct 01, 2026-02:11 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में से भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। जहां जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से कार में जा घुसी है। बताया गया कि बाइक सवार कार का शीशा तोड़ते हुए आधा लटक रहा था। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के आमाचूहा गांव के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा घुसी। बताया गया कि बाइक मनोज तेकाम चला रहा था। हादसे में युवक का आधा शरीर कार के  बाहर लटका रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकाला।

आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार का निरीक्षण किया। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News