BJYM की राष्ट्रीय टीम की घोषणा, MP के इस नेता को मिली अहम जिम्मेदारी, सूची जारी
Tuesday, Oct 20, 2026-08:40 PM (IST)
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अन्य दायित्वों पर नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेशानुसार जारी नियुक्ति सूची में मध्य प्रदेश से आशीष झाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों के जरिए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण किया गया है। मध्य प्रदेश से आशीष झाला का नाम शामिल होने के बाद अब उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में रहेगी। आशीष झाला को इस टीम में राष्ट्रीय मंत्री का पद सौंपा गया है।



