Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! IAS अधिकारियों का तबादला सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Monday, Oct 19, 2026-09:49 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिसमें नगर निगम आयुक्त भोपाल और जबलपुर बदले गए है। करीब चार अफसर इधर-उधर किए गए है। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर रात आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां IAS अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार  को जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर भोपाल नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त और एमपी मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

वहीं, IAS अधिकारी अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में अग्रिम कुमार को छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से हटाकर जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News