Punjab Kesari MP ads

13 SAS अधिकारी प्रमोट होकर बनेंगे IAS, इन्हें सौंपी जा सकती है कमान; यहां देखें नाम

Tuesday, Oct 20, 2026-10:44 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। यहां राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बनाया जाएगा। जी हां एमपी के 13 अफसर आईएएस बनेंगे। सोमवार को दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। जिसमें 2007 और 2008 बैच के अधिकारियों को कमान सौंपी जा सकती है। 

इन 13 अधिकारियों के मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

1. मिनिषा पांडेय — अपर कलेक्टर, शहडोल

2. इला तिवारी — सीईओ, जिला पंचायत भोपाल

3. सपना एम. लोवंशी — उप संभागायुक्त, इंदौर

4. नीता राठौर — अपर कलेक्टर, खरगोन

5. शैलेन्द्र सिंह सोलंकी — सीईओ, जिला पंचायत शाजापुर

6. रानी पासी — उप सचिव, लोकायुक्त कार्यालय

7. रंजना देवड़ा — उप सचिव, आयुष विभाग

8. माधवी नागेन्द्र — उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

9. वर्षा सोलंकी — उप सचिव, पर्यावरण विभाग

10. प्रियंका गोयल — अतिरिक्त सचिव, माशिमं

11. अभिषेक दुबे — सीईओ, जिला पंचायत गुना

12. नरोत्तम भार्गव — सीईओ, जिला पंचायत हरदा

13. निधि सिंह राजपूत — अपर परीक्षा नियंत्रक, एमपीपीएससी

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News