Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां! इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें नाम

Saturday, Sep 05, 2026-09:40 AM (IST)

धारः मध्यप्रदेश में धार जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष भार्गव और मनोज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी ऊषा नायडू, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने नियुक्तियां की हैं। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष भार्गव और मनोज सिंह चौहान को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी जिले में पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों का संचालन करेंगे। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारियों को बधाई दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News