Punjab Kesari MP ads

यातायात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक का असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Thursday, Sep 10, 2026-05:10 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के यातायात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शशि शंकर द्विवेदी का भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही छतरपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधान आरक्षक शशि शंकर द्विवेदी अपने नेकदिल, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए सहकर्मियों के बीच अलग पहचान रखते थे। ड्यूटी के दौरान उनके व्यवहार और सहयोगी रवैये को साथी पुलिसकर्मी याद कर रहे हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग और उन्हें जानने वाले लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।

सहकर्मियों ने जताया गहरा दुख

द्विवेदी के निधन से पुलिस परिवार में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने दिवंगत प्रधान आरक्षक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की प्रार्थना की। उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News