पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! ASI, प्रधान आरक्षकों समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Saturday, Sep 19, 2026-02:54 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस विभाग में एएसआई (ASI), प्रधान आरक्षकों समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। करीब 16 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए गए है। इसके लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।


