राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Tuesday, Sep 29, 2026-01:47 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। करीब 38 अफसरों को इधर-उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न विभागों में पदस्थ किया गया है।



