Punjab Kesari MP ads

दतिया की जनता के बीच CM मोहन ने नरोत्तम के बारे में बोला ऐसा कुछ कि होने लगी चर्चा...

Monday, Jul 13, 2026-05:45 PM (IST)

(दतिया): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया में उप-चुनाव के मद्देनजर हुंकार भरी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाने के साथ ही ताकत भी दिखाई। इस मौके पर दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा भी पार्टी के साथ नामांकन को दौरान मौजूद रहे। नामांकन के बाद मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और नरोत्तम मिश्रा की शान में बड़ा कुछ कहा।

मोहन बोले- हमारे सबके नेता है नरोत्तम मिश्रा

मंच से सभी नेताओं के अभिवादन कहते हुए  CM मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा की खास तारीफ की। सीएम ने कहा कि नरोत्तम हम  सबके नेता हैं। नरोत्तम मिश्रा मेरे बहुत पुराने मित्र हैं, और अपने भाई के साथ एक ताकत बनकर हमने कई मोर्चों पर काम किया है। नरोत्तम मिश्रा भावनापूर्ण आदमी हैं और इन्होंने दिल के साथ काम करके दिखाया है। मोहन के इन शब्दों पर नरोत्तम ने उठकर अभिवादन स्वीकार किया।

इस मौके पर मोहन यादव ने जनसभा और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा। उन्होंने कहा आज का यह अभियान विजय अभियान है। हमारी पार्टी के लिए यह चुनाव राजा और रंक का है। कांग्रेस और उसकी मानसिकता जमीन पर टिकने वाली नहीं होती। उन्हें जमीन का होश नहीं और सारा आसमान खरीदने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। देश के 80 फीसदी हिस्से से कांग्रेस लापता हो चुकी है। भाजपा के आगे कांग्रेस का अता-पता नहीं लगता। लेकिन, रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। इस दौरान मंच पर उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ कई नेता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News