Punjab Kesari MP ads

अरे ये क्या! नरोत्तम के समर्थकों ने CM को भी नहीं बख्शा, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे

Saturday, Jul 11, 2026-11:13 AM (IST)

MP desk: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने न केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम किया, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ 'मोहन यादव मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।

दरअसल, दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। टिकट कटने से नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध कर रहे लोगों ने 'मोहन यादव मुर्दाबाद' के नारे लगाए और 'नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद' के नारे भी गूंजे। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप 11-12 घंटे तक हाईवे जाम रखा और पुलिस पर पथराव भी किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पथराव में दतिया एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला, भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव सहित आठ पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद दतिया में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। वहीं, स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना सामूहिक इस्तीफा भी सौंप दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News