Punjab Kesari MP ads

नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने पर भारी बवाल, BJP कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम किया, दतिया के बाजार बंद,औरतें सड़क पर बैठी

Friday, Jul 10, 2026-08:15 PM (IST)

दतिया (नवल यादव):  दतिया उपचुनाव में नरोत्तम का टिकट काटने पर भारी बवाल हो गया है। पूर्व गृह मंत्री के टिकट कटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया है। जिला कार्यालय के सामने हजारों कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम कर दिया है। यही नहीं टिकट कटने विरोध में दतिया के बाजार भी बंद हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

PunjabKesari

इस विरोध में 5  किलोमीटर तक जाम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है । कल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की बात भी कह रहे हैं ।एक घंटे से हाइवे जाम है । भारी पुलिस बल के साथ एएसपी मंजीत चावला मौके पर पहुंचे हैं और हाइवे खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News