Punjab Kesari MP ads

दतिया में कुछ बड़ा होने वाला है! टिकट से पहले नरोत्तम मिश्रा का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सियासी अटकलें

Thursday, Jul 09, 2026-05:16 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दोनों दलों की चुनावी गतिविधियां पूरी रफ्तार पर हैं। राजनीतिक गलियारों में भाजपा की ओर से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है।

इसी बीच नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। उनकी मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम को उपचुनाव से पहले भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

PunjabKesariसदस्यता अभियान के बाद नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि दतिया की मातृशक्ति और युवाओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के साथ मिलकर 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार किया जाएगा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दतिया विकास की इस यात्रा में निरंतर आगे बढ़ेगा। भाजपा और कांग्रेस  दोनों दल कभी भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में दतिया का उपचुनाव प्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में से एक बनने की ओर बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News