Punjab Kesari MP ads

MP में फिर जादू बिखेरने के लिए तैयार नरोत्तम मिश्रा,टिकट लगभग फाइनल, ये आंकड़े दे रहे पूर्व गृहमंत्री की मजबूत गवाही

Monday, Jul 06, 2026-07:09 PM (IST)

(डेस्क): मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। 13 जुलाई नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख हैं। इसके साथ ही दतिया और प्रदेश में इस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां ये सीट कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन गई है वहीं बीजेपी फिर से यहां पर पताका लहराकर वापसी करना चाहती है। दरअसल ये सीट प्रदेश के गृहमंत्री रहे दिग्गज नरोत्तम मिश्रा की हार के बाद कांग्रेस के खाते में गई थी,लेकिन अब बीजेपी फिर से नरोत्तम मिश्रा को टिकट दे सकती है और उनकी राजनीतिक वापसी करा सकती है।  हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक अपने-अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं लेकिन  बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बस औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है।

दतिया उपचुनाव में हार-जीत का समीकरण

वैसे बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलना लगभग फाइनल है। इसका कारण है उनका बड़ा नाम और क्षेत्र में दमदार मौजूदगी। नरोत्तम मिश्रा संगठन का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और कयास हैं कि उनके जीतने पर उनको  मंत्री बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने 2023 चुनाव परिणाम मे हार के बाद भी क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी रखा है और वो लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। इसके अलावा दतिया जिला बीजेपी के सभी नेताओं से नरोत्तम मिश्रा का बेहतर तालमेल बताया जाता है। वैसे भी प्रदेश में नरोत्तम मिश्रा की अपनी एक अलग और कद्दावर छवि है। हालांकि पिछला चुनाव नरोत्तम मिश्रा राजेंद्र भारती से  7742 वोट से हार गए थे। वहीं इस बार भारत आजाद पार्टी के चुनाव लड़ने से दतिया उपचुनाव में कुछ आश्चर्य भी हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News