MP के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने संजय गांधी को किया याद, 55 साल पुरानी फोटो पोस्ट कर हुए भावुक
Wednesday, Jun 24, 2026-11:51 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने संजय गांधी को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 55 साल पुरानी फोटो पोस्ट की। जिस लोग बेहद पंसद कर रहे हैं। बता दें कि कमलनाथ ने अपने मित्र एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता कमलनाथ और संजय गांधी में अच्छी दोस्ती थी। उनकी बचपन की दोस्ती समय बीतने के साथ-साथ पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों में बदल गई। बताया जा रहा है कि संजय गांधी के कहने पर ही कमलनाथ राजनीति में सक्रिय हुए और वर्ष 1968 में कांग्रेस में शामिल हो गए। संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद भी कमलनाथ गांधी परिवार से जुड़े रहे। उन्होंने कांग्रेस सरकार में कई अहम विभागों में मंत्री की भूमिका निभाई।
आपको बता दें कि बीती 23 जून को स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रिय मित्र को याद करते हुए एक्स पर लिखा- "राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेरे प्रिय मित्र स्वर्गीय श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।"राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेरे प्रिय मित्र स्वर्गीय श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 23, 2026
विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/0XjOYANN3p

