भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन,पार्टी में शोक की लहर, भावुक हुए CM मोहन यादव
Tuesday, Jul 14, 2026-07:15 PM (IST)
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और कर्नाटक में पार्टी के उदय के प्रमुख शिल्पकारों में शामिल रामचंद्र गौड़ा का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र गौड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 14, 2026
राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति गौड़ा जी का समर्पण एवं कर्नाटक में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने…
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति गौड़ा जी का समर्पण एवं कर्नाटक में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
बता दें कि रामचंद्र गौड़ा कर्नाटक विधान परिषद के पांच बार सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे है। उन्होंने जनसंघ के दौर में भाजपा को एक छोटे राजनीतिक दल से कर्नाटक में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने लगभग तीन दशकों तक बेंगलुरु स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें एक कुशल संगठन निर्माता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की कई पीढि़यों के मार्गदर्शक के रूप में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता था। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिनका योगदान चुनावी राजनीति से कहीं ऊपर था।

