Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव: दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, प्रत्याशी को लेकर हलचल तेज

Sunday, Jul 05, 2026-01:19 PM (IST)

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाए हैं। इसी बीच पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अचानक दिल्ली पहुंचना और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करना नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे रहा है। उधर चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज करते हुए तीन प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। कांग्रेस की बात करें तो पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अपने बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं उनकी पत्नी का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में है। इसके अलावा पार्टी में दो अन्य वरिष्ठ दावेदार भी टिकट की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra)

दूसरी ओर बीजेपी में पूर्व मंत्री और दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को उनका अचानक दिल्ली पहुंचना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि यह दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए था।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को भाजपा कार्यालय में अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें दतिया उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लौटने के बाद उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है और वरिष्ठ नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

इधर भारत निर्वाचन आयोग ने भी उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनाव की निगरानी के लिए तीन प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस शरद द्विवेदी को सामान्य प्रेक्षक, कर्नाटक कैडर के आईपीएस डॉ. एमबी बोरलिंगैया को पुलिस प्रेक्षक और आईएएस विशाल मालानी को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। अब सबकी नजरें बीजेपी और कांग्रेस की उम्मीदवार घोषणा पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों दल दतिया की इस प्रतिष्ठित सीट पर किस चेहरे पर दांव लगाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News