Punjab Kesari MP ads

भोपाल पहुंचते ही नरोत्तम मिश्रा ने BJP प्रत्याशी को लेकर कह दी बड़ी बात, दतिया की सियासत में मची हलचल!

Saturday, Jul 11, 2026-07:12 PM (IST)

भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने राजनीतिक रुख को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और वह पूरी निष्ठा के साथ उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है और एक कार्यकर्ता के रूप में उसका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव को लेकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से सक्रिय थे और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। राजनीतिक गलियारों में उन्हें भाजपा का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट देने का फैसला किया। इस निर्णय के बाद मिश्रा समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली और कई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपने पदों से इस्तीफे भी दिए।

हालांकि, अब डॉ. मिश्रा के ताजा बयान को पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में उनका पूरा सहयोग भाजपा प्रत्याशी के साथ रहेगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके इस बयान के बाद दतिया की राजनीतिक हलचल को नई दिशा मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन का दतिया उपचुनाव के चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ता है और भाजपा संगठन इसे किस तरह चुनावी बढ़त में बादल पाता है...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News