Punjab Kesari MP ads

MP में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, कोर्ट ने एक और चुनाव किया शून्य घोषित, भारी मुश्किल में कांग्रेस

Friday, Jul 17, 2026-09:19 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी ): इंदौर में कांग्रेस को एक  बड़ा सियासी झटका लगा है।  वार्ड-60 की कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसारी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है।  जिला कोर्ट ने चुनाव परिणाम को शून्य घोषित करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। ये फैसला इफ्तेखार मुन्ना अंसारी की याचिका पर आया है।

दरअसल याचिका में कहा गया था कि नामांकन पत्र में अधूरी जानकारी दी गई है।  नगर निगम में बकाया टैक्स का भी हवाला दिया गया था। लिहाजा ये फैसला कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। आपको बता दें कि  17 जुलाई 2022 को सुनहरा अंसारी पार्षद चुनी गई थीं। फिलहाल कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि इस फैसले में अदालत ने सुनेहरा अंसारी का निर्वाचन निरस्त कर दिया है लेकिन चुनाव याचिका में दूसरे प्रत्याशी को सीधे विजेता घोषित करने की मांग स्वीकार नहीं की है। अदालत ने साफ किया कि निर्वाचित उम्मीदवार का चुनाव शून्य घोषित किया जाता है। इस प्रकार चुनाव याचिका आंशिक रूप से स्वीकार की गई। याचिकाकर्ता की पत्नी ने सुनेहरा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जीत नहीं पाई थी। लिहाजा अब इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News