Punjab Kesari MP ads

एमपी के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देनें की तैयारी में सरकार, CM यादव ने दी हरी झंडी

Friday, Jun 26, 2026-10:35 AM (IST)

भोपाल: ​मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। जी हां मई 2016 से अटकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए घोषणा कर दी है।

दरअसल, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम-2025 को अपनी मंजूरी दे दी थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने नियमों को जल्द लागू करने पर जोर दिया है। सरकार ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद प्रशासनिक विभागों में प्रमोशन को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो अगले 10 से 15 दिनों के भीतर प्रमोशन किए जाएंगे। सरकार के इस अहम फैसले के बाद प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी सेवकों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में मई 2016 से पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद पड़ी थी। इसके चलते पिछले 10 वर्षों में लाखों सरकारी सेवक बिना किसी पदोन्नति के ही रिटायर्ड हो गए। वहीं, राज्य सरकार के इस कदम से उन अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है, जो सालों से एक ही पद पर बैठे हैं। उन्हें अब प्रमोशन का सुनहरा मौका मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News