Punjab Kesari MP ads

दतिया चुनाव के बीच अवधेश नायक ने जीतू पटवारी के बारे में बोली बड़ी बात,दिया बड़ा इशारा

Saturday, Jul 18, 2026-09:00 PM (IST)

(दतिया): दतिया में कांग्रेस नेता अवधेश नायक की कांग्रेस से नाराजगी और बीजेपी में जाने की खबरों पर खुद नायक ने ही विराम लगा दिया है। कांग्रेस नेता अवधेश नायक कहते हैं, “कुछ दिनों तक मैं चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रह पाया। मेरे नाराज़ होने की खबरें फैलीं और BJP ने इस मौके का फ़ायदा उठाकर यह गलत प्रचार किया कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूँ।

जीतू पटवारी ने परिवार को समझाया और परिवार की जिम्मेदारी ली  –नायक

टिकट न मिलने से समर्थक और परिवार दुखी और नाराज थे, उससे थोड़ी निराशा हुई थी लेकिन मैने कभी पार्टी को छोड़ने की नहीं सोची थी। कार्यकर्ता को दुख था क्योंकि दूसरी बार टिकट कटा था। जीतू पटवारी ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई औऱ परिवार को समझाया, जीतू भइया ने परिवार की जिम्मेदारी ली है और अब हमें कांग्रेस के  प्रत्याशी घनश्याम के लिए काम करेंगे और जीत दर्ज करेगें। जैसे हमने 2023 में काम किया था वैसा ही काम करेंगें। हमें भाजपा के किसी भ्रम फैलाने वाली बात में नहीं आना है। नायक ने कहा कि कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में दतिया का चुनाव  25,000 वोटों से जीतेगी।

हमारे प्रत्याशी बेशक  राजघराने से हैं, लेकिन उनका स्वभाव फक्कड़ -नायक

नायक ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि वो पार्टी को छोडेंगे... हम 2023 के चुनावों जैसे नतीजे दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी को भी BJP के गुमराह करने वाले प्रचार या उनकी साज़िशों में नहीं फंसना चाहिए। हमारे उम्मीदवार बेहतरीन और ईमानदार हैं । हमारे उम्मीदवार बेशक राजघराने से हैं लेकिन उनका स्वभाव फक्कड़ है। वो बेहद साधारण आदमी हैं। राजा और रंक का एक नरेटिव गढ़ा जा रहा है, वो जन्म से राजा जरुर है लेकिन ये किसी के वश में नही होता। वो बहुत साधारण आदमी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News