Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव जीतते ही कांग्रेस का बड़ा दावा, जीतू पटवारी बोले- अब बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति, 2028 को लेकर दिया संदेश

Thursday, Aug 06, 2026-02:42 PM (IST)

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए इसे सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह आने वाले समय की नई राजनीतिक दिशा का संकेत है।

पटवारी ने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस के लिए महज चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उनके अनुसार प्रदेश में बदलाव की जो उम्मीद लोगों के बीच बनी है, उसकी पहली मजबूत झलक दतिया के चुनाव परिणाम में दिखाई दी है।

उन्होंने दावा किया कि देशभर में किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए गए अभियान का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। दतिया की जनता ने अपने मतदान के जरिए इसी सोच को समर्थन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार को अपने वादों पर अमल करना होगा। उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति से बचने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित झूठे मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग भी की।

पटवारी ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत कांग्रेस के लिए भविष्य की बड़ी राजनीतिक तैयारी का आधार बनेगी। उनका कहना था कि यह जनादेश 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया। वहीं दामोदर यादव तीसरे स्थान पर रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News