Punjab Kesari MP ads

मतदान के बीच हाई जोश में जीतू बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी

Thursday, Jul 30, 2026-02:44 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बातचीत में पटवारी ने दतिया उपचुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिए निर्णायक बताते हुए कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इसका असर पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति पर दिखाई देगा।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि उनका दतिया आगमन विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में हुआ है। उन्होंने बताया कि सीमा पर पार्टी कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे, इसलिए वे उनसे मिलने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए रुके। पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और यहीं से मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ दावा किया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह चुनाव जनता और प्रशासन के बीच की लड़ाई बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में प्रशासनिक तंत्र और धनबल का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब अपने वोट से देगी।

पटवारी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह करीब 25 हजार वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का विश्वास, कांग्रेस का हाथ का पंजा और राहुल गांधी के प्रति भरोसा जीत हासिल करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News