दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को सताया इस बात का डर, बोले- ऐसा हुआ तो आशुतोष अच्छे वोट ले जाएगा
Thursday, Jul 16, 2026-03:26 PM (IST)
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपना अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर घनश्याम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव आसान हो गया है। आशुतोष तिवारी उनके लिए चुनौती नहीं है। यहां चुनौती थी वहां टिकट कट गया है। लोगों ने शायद आशुतोष तिवारी (बीजेपी उम्मीदवार) का नाम भी नहीं सुना होगा।
#WATCH | Datia, Madhya Pradesh: On being nominated as the Congress candidate in the Bye-election of the Datia Assembly Constituency, Ghanshyam Singh says, "The most important thing is to end corruption so that the public can fully benefit from the development work that has been… pic.twitter.com/vdLbrJkD0N
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 11, 2026
आशुतोष को टिकट दिए जाने पर घनश्याम ने कहा कि आशुतोष की पकड़ ग्रामीण क्षेत्र में बिल्कुल भी नहीं है। दतिया विधानसभा में गांव के लोग आशुतोष को जानते तक नहीं है। वे कभी गांव गए ही नहीं। आशुतोष और नरोत्तम मिश्रा की तुलना पर घनश्याम सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा बहुत बड़ी चुनौती थी। आशुतोष कुछ भी नहीं है। आशुतोष तो पार्टी के दम पर, सरकार के दम पर और प्रशासन के दम पर जितने वोट ले गया ले जाएगा। जब सारी ताकतें लगेगी और पैसा लगेगा तो आशुतोष अच्छे वोट ले जाएगा।
साथ ही कहा कि दतिया में सबसे ज़रूरी बात भ्रष्टाचार को खत्म करना है ताकि जनता विकास कार्यों का पूरा फ़ायदा उठा सके। सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है, राजनीतिक दुश्मनी बढ़ गई है और लोग एक-दूसरे को दुश्मन समझते हैं। विरोधी सिर्फ़ विरोधी होता है, दुश्मन नहीं।

