Punjab Kesari MP ads

दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण के दौरान छलके आंसू, बोले- आशुतोष को जिताने हर घर शीश नवाऊंगा

Monday, Jul 13, 2026-04:22 PM (IST)

दतिया : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया में सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में एक चुनावी सभा का आयोजन हुआ। इस चुनावी सभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान अचानक उनका गला भर आया और वे भावुक हो गए।

वीडियो

भावुक होते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उनके परिवार की तरह है और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की जीत के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे एक-एक घर के सामने शीश नवाकर जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

नरोत्तम मिश्रा की भावुक अपील के दौरान सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया। मंच पर मौजूद नेताओं ने भी उनका हौसला बढ़ाया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।

दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा का यह भावुक अंदाज चुनावी माहौल को और गर्मा गया है। अब देखना होगा कि उनकी यह अपील मतदाताओं पर कितना असर छोड़ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News