Punjab Kesari MP ads

महिला के साथ गैंगरे*प! 3-4 युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी की दरिंदगी, FIR दर्ज

Tuesday, Jul 21, 2026-01:49 PM (IST)

सूरजपुर (चंचल सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी दरिंदगी की गई। इस घटना के बाद महिला को जब होश आया तो वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की है। जहां एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में होश आया। लिहाजा पुलिस ने मामले में युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, इस दुष्कर्म के मामले में संदेहास्पद तथ्य सामने आ रहे हैं। जहां अंबिकापुर के मणिपुर थाने में पीड़िता के पति ने एक सूचना घटना दिनांक को दिया था।

बताया गया कि उसकी पत्नी ने कीटनाशक दवा पी थी, जिस वजह से उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया था और अस्पताल से ही पीड़िता कही चली गई थी। ऐसे में एक ही दिनांक को दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने लगाया और उसी दिनांक को एक सूचना उसके पति ने थाने में दी। ऐसे में मामला बेहद पेचीदा बना है। वहीं, पुलिस अब पूरे मामले में सच्चाई की तलाश में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News