Punjab Kesari MP ads

नाबालिग बेटी से पिता ने किया दो बार रे*प! पत्नी के सोते ही बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला जान मां के उड़े होश

Friday, Jul 17, 2026-12:44 PM (IST)

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का भाई एएसआई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना स्मृति नगर चौकी इलाके की है। यहां एक हैवान बने पिता ने अपनी बेटी के साथ मार्च माह में गंदी हरकतें की। रोती-बिलखती पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद महिला ने घटना की शिकायत अपने देवर (एएसआई) को की। हैरान करने वाली यह सामने आई कि आरोपी के भाई ने अपनी ड्यूटी निभाने की बजाय भाभी को मामला रफा-दफा करने की बात कही। साथ ही आरोपी भाई को समझाने का भरोसा भी दिया।

आरोप है कि जुलाई माह में पिता ने दोबारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान डरी सहमी नाबालिग लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। पिता के सामने आते ही बच्ची मां के पीछे छिप जाती। मानों उसे बाप में कोई दरिंदा नजर आता हो। पिता के इस अमानवीय व्यवहार से बेटी को गहरा सदमा लगा है। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News