Punjab Kesari MP ads

नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां! मामला जान उड़े होश

Saturday, Jul 04, 2026-03:35 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने आरोपी पिता को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोप है कि कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार की। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोंडागांव का है। जहां एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि बीती 2 जूलाई को पिता जबरन लड़की को कमरे में उठा ले गया। इसी दौरान उसके साथ पिता ने रेप किया। मौके पर पहुंचते ही लड़की के मां के होश उड़ गए। बेटी के साथ पिता को आपत्तिजनक हालत में देख महिला चीख उठी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मामला दबाने की कोशिश की।

लेकिन, पीड़िता ने थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि पहले भी पिता बच्ची से दो बार जबरदस्ती कर चुका है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई की जुटी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News