Punjab Kesari MP ads

महिला से बेटे के सामने गैंगरे*प, 5 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पूरा मामला जान उड़े होश

Monday, Jun 22, 2026-01:29 PM (IST)

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ उसके बेटे के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि 5 आरोपियों ने बारी-बारी दरिंदगी की है। इस घटना के बाद पीड़िता का बेटा गहरे सदमे में हैं। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उज्जैन के बड़नगर इलाके का है। यहां एक 30 वर्षीय महिला अपने पति और बेटे के साथ खेत में रहती है। इस दौरान चोरी की नीयत से 5 चोर घुस आए। आरोप है कि दो चोरों ने पति के साथ मारपीट की। जबकि अन्य चोर विंडमिल से तार चुरा रहे थे। इसी बीच घर के अंदर महिला को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। आरोप है कि चोर, महिला और उसके बेटे को झाड़ियों में ले गए। आरोपियों ने बेटे के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच चोरों ने बारी-बारी से दरिंदगी की।

इस घटना की शिकायत पुलिस को सौैंपी गई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि चोरी की नीयत से आए चोरों ने उसके पति से मारपीट की। इसके बाद उसे और उसके बेटे को खींच कर झाड़ियों में ले गए। यहां बेटे के सामने महिला से पांच लोगों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News