Punjab Kesari MP ads

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म, युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; FIR दर्ज

Saturday, Jun 13, 2026-03:46 PM (IST)

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले के आदिवासी बहुल कुक्षी क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी बड़गांव में 11 जून की शाम तीन नाबालिग बालिकाएं नीम के पेड़ के नीचे निंबोली बीन रही थीं।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से दो बालिकाओं को जबरन अपने साथ ले गए। तीसरी बालिका वहां से भागने में सफल रही। बताया गया है कि आरोपी दोनों बालिकाओं को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी बालिकाओं को वहीं छोड़कर फरार हो गए। डरी-सहमी बालिकाएं लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर कुक्षी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ति बालिकाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा उनके बयान दर्ज किए गए हैं। कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है। पीड़ितों के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News