Punjab Kesari MP ads

नाबालिग सगी बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! 11 महीने में कई बार संबंध बनाए, मां के उड़े होश

Saturday, Jul 25, 2026-10:10 AM (IST)

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक 14 साल की सगी बेटी से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिछले 11 माह से बेटी के साथ संबंध बनाए गए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 37 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा। स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि पुलिस ने किया है। रिश्ता शर्मसार करने वाली इस घटना के संबंध में टीआई ने बताया कि पीड़िता नाबालिग अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। वह वर्तमान में माध्यमिक शाला में अध्ययनरत है।

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में जानकारी दी है कि वह जब 13 साल की थी, तब से उनके पिता घिनौनी हरकत करता आ रहा है। किसी को बताने पर मां-बेटी को जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। घर पर अकेली बेटी के को डरा-धमकाकर घिनौना कार्य किया गया। एक साल बाद बेटी ने हिम्मत करके पूरी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को गुंडरदेही थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी सीके गंगाराम ने बताया कि नाबालिग ने मां के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म होने की जानकारी दी। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया। इस मामले पर पॉस्को एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 65(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News