Punjab Kesari MP ads

नींद की गोलियां खिलाकर पति बनाता है गंदी वीडियो... और फिर सोशल मीडिया पर डाली, मामला जान उड़े होश

Tuesday, Jul 21, 2026-11:21 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के मानसिक रूप से प्रताड़ित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का पति उसे नींद की गोलियां खिलाकर अश्लील वीडियो बनाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची। महिला की आपबीती सुनकर बेंच में मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया।

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले अपनी बहन के देवर के साथ हुई थी। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो जाता था। इसके चलते पति ने उसे यह कहकर कुछ दवाइयां देनी शुरू कर दी, कि वह चिड़चिड़ी रहती थी। इसीलिए डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए गोलियां लिखी हैं। आरोप है कि नींद की गोलियां देकर पति ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिसे उसके द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है। मामले की जानकारी पर महिला के होश उड़ गए।

पीड़िता ने राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची। जहां महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान बेंच में मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया। महिला का आरोप है कि, पति द्वारा उसके बेडरूम में भी कैमरा लगाया गया था। दो बार जबरन गर्भपात कराया गया और चरित्र पर सवाल उठाए जाते रहे। बता दें कि आयोग की बेंच में सोमवार को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, साइबर संबंधी मामलों पर सुनवाई हुई। फिलहाल, इन सभी मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News