Punjab Kesari MP ads

प्रेमी संग अवैध संबंध बना रही थी पत्नी... आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाया पति, किया बड़ा कांड; मामला जान उड़े होश

Thursday, Jul 09, 2026-12:37 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। बताया जा रहा है कि पत्नी का किसी अन्य पुरूष के साथ अवैध संबंध था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति बौखला गया। आरोप है कि महिला के पति ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह का है। जहां शंकर सूर्यवंशी नाम का युवक महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। बताया जा रहा है कि युवक मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला था। इसी बीच रात में महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला के पति ने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने युवक को मौत के घाट उतारा है। घटना की जांच की जा रही है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News