युवती से सामूहिक दुष्कर्म! तीन युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, मामला जान उड़े होश
Monday, Jun 15, 2026-10:53 AM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसके साथ तीन युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की। सूत्रों से पता चला है कि युवती अपने रिश्ते में फुफेरे भाई के साथ जा रही थी। तभी आरोपियों ने युवती के भाई को बांधकर उसके सामने ही हैवानियत की हदें पार की है।
जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना कोटराही गांव की है। जहां रविवार दोपहर को 19 वर्षीय युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों किसी अन्य रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर डराया-धमकाया। आरोप है कि युवती के भाई के हाथ-पैर बांध दिए गए। आरोपियों ने भाई के सामने ही युवती से बारी-बारी दरिंदगी की। घटना के अंजाम देकर मौके पर फरार हो गए।
इस घटना की पूरी जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

