Punjab Kesari MP ads

सो रही साली को जबरन उठाया... और फिर जंगल में किया दुष्कर्म, जीजा समेत चार ने दरिंदगी की हदें पार

Friday, Aug 07, 2026-12:54 PM (IST)

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घर के आंगन में सो रही साली को जीजा समेत चार लोग उठा ले गए थे। जंगल में ले जाकर दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टांडा थाना क्षेत्र का है। जहां घर के आंगन में सो रही युवती को उसका जीजा दीपक सिंगार अपने साथियों करमसिंह सिंगार, भंगु डावर और सुरेश के साथ उठा ले गया। इसी दौरान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। घटना में पीड़िता की हालत गंभीर बताई गई है।

वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। अगले दिन सुबह परिजनों को युवती बदहाल अवस्था में मिली। पीड़िता समेत परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तीन बाइक भी जब्त की गईं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News