Punjab Kesari MP ads

सो रही नाबालिग बेटी से संबंध बना रहा था... आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां, उड़े होश

Wednesday, Jul 29, 2026-12:24 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ मकान मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने आरोपी को कथित रूप से घटना करते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक किराए के मकान में घुसकर पांच वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों के अनुसार भिण्ड जिले के अटेर निवासी एक दंपति नारायण विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर निजी कार्य करते हैं। सोमवार तड़के बिजली नहीं होने के कारण परिवार कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रहा था। महिला अपने बेटे के साथ जमीन पर तथा पांच वर्षीय बेटी चारपाई पर सो रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक का 14 वर्षीय पुत्र कमरे में घुस आया और सो रही बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच बालिका की मां की आंख खुलने पर उसने आरोपी को कथित रूप से घटना करते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

इसके बाद परिजनों ने बालिका से पूछताछ की और घटना की जानकारी मिलने पर पति को बुलाकर गोला का मंदिर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News