Punjab Kesari MP ads

होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म! कमरा नं 105 में किशोरी से संबंध बनाए, और फिर... मामला जान उड़े होश

Saturday, Aug 01, 2026-01:45 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर): एमपी के ग्वालियर में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारी का एक युवक बातचीत करने के बहाने किशोरी को कार में बैठाकर ले गया और होटल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है। डरी-सहमी किशोरी ने छह दिन बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में शुक्रवार को मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह तबीयत खराब होने पर किशनबाग स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। इसी दौरान उसका दूर का रिश्तेदार साहिद अहमद ऑल्टो कार लेकर वहां पहुंचा। परिचित होने के कारण उसने बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठा लिया। साहिद किशोरी को जबरन पुरानी छावनी स्थित एक होटल में ले गया। वहां कमरे नंबर 105 में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को वापस किशनबाग के पास छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी की धमकियों से डरी किशोरी कई दिनों तक चुप रही। शुक्रवार को उसने हिम्मत जुटाकर मां और मौसी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत पर आरोपी साहिद अहमद के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News