Punjab Kesari MP ads

भीषण सड़क हादसे में घायल हुए थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हाल जानने पहुंचे दिग्गज नेता, की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Saturday, Aug 08, 2026-07:45 PM (IST)

डेस्क : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मध्य प्रदेश के सांसद व भाजपा नेता वीडी शर्मा उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। वीडी शर्मा ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडियो प्लेटफार्म एक्स पर सांझा की है।

वीडी शर्मा ने लिखा- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी।  ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जिक्रयोग है कि यूपी के झांसी ललितपुर के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की कार हादसे का शिकार हो गई थी। ललितपुर कोतवाली तालबेहट इलाके में एनएच-44 पर खड़े ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार टकरा गई थी। हादसे में किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हुए थे। दोनों को पहले सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किरण देव सिंह और चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News