Punjab Kesari MP ads

भयानक सड़क हादसे में घायल प्रदेश BJP अध्यक्ष के लिए चिंतित हुए CM, स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ

Thursday, Jul 30, 2026-03:35 PM (IST)

(रायपुर): कल एक भयानक सड़क हादसे में छतीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल हो गए थे। बागेश्वर धाम सरकार से लौटते वक्त उनकी कार ट्रक के पीछे जा घुसी थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय ने किरण देव की शीघ्र ठीक होने के लिए कामना की है। विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि ..

माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि किरणजी को शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इस तरह से किरण देव के लिए बीजेपी के कई नेता कामना कर रहे हैं और उनके शीघ्र ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वीरवार  सुबह किरण देव को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति पहले से स्थिर है लेकिन बेहतर चिकित्सा के लिए राष्ट्रीय राजधानी के उन्नत अस्पताल में रेफर किया गया है।

दरअसल ये हादसा उस वक्त हुआ जब किरण देव मध्य प्रदेश के छतरपुर से वापिस लौट रहे थे। हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कमर और हाथ में चोट लगी है। इस हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया था।

जानकारी के मुताबिक यूपी के झांसी ललितपुर के बीच किरण देव की कार हादसे का शिकार हुई थी। ललितपुर कोतवाली तालबेहट इलाके में एनएच-44 पर खड़े ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार टकरा गई थी।  लिहाजा अब सीएम विष्णुदेव ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News