Punjab Kesari MP ads

BJP नेता के निधन से दुखी हुए CM मोहन यादव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Thursday, Jul 16, 2026-01:37 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का बुधवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कॉलोनी में टहलने निकले थे। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री लोकेश डेहरिया जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

बता दें कि लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त भी की गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News