Punjab Kesari MP ads

महिला से कार में रे*प! नौकरी का झांसा देकर दरिंदगी की हदें पार, और फिर गार्डन में... मामला जान उड़े होश

Monday, Aug 10, 2026-10:06 AM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास गुरुवार शाम की बताई गई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुरार क्षेत्र की भैरों कॉलोनी तुरावली निवासी 31 वर्षीय महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि उसका पति बाहर काम करता है। महिला की कुछ समय पहले जितेंद्र उर्फ जूली गुर्जर से रास्ते में मुलाकात और बातचीत होने लगी थी। आरोपी ने महिला को अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और सिलाई सेंटर में काम दिलाने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि 06 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी ने उसे नौकरी के सिलसिले में बातचीत के लिए हरदौल गार्डन बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर कलेक्ट्रेट के पास सुनसान स्थान पर ले गया।

आरोप है कि वहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला को वापस हरदौल गार्डन छोड़ गया और किसी को बताने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बदनामी और आरोपी की धमकी के डर से कुछ समय तक चुप रही। बाद में हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News