कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, जानिए क्या है पीछे की वजह
Monday, Aug 10, 2026-11:45 AM (IST)
सीहोरः मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह अहम फैसला लिया है। कलेक्टर सीहोर ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, MPBSE, CBSE और ICSE विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर सीहोर के आदेश से तत्काल प्रभाव लागू किया गया है।


