School Closed: सरकारी व निजी सभी स्कूलों में छुट्टी हुई घोषित, आदेश जारी
Wednesday, Jul 29, 2026-02:38 PM (IST)
धमतरीः छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में स्कूली बच्चों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। जहां जिले के कई सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार को छुट्टी घोषित की गई है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है खराब मौसम के चलते बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कई स्कूलों में बारिश का पानी भर आया है। ऐसे में छात्रों को स्कूल में आने-जाने में परेशानी को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, गुजरा स्कूल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।
लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। वहीं, नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।


